भरतपुर। प्रदेश के भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे संख्या 21 पर शीशम तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने पुलिस चेतक नंबर 3 की गाड़ी को टक्कर मार दी। यह हादसा रात में गश्त के दौरान हुआ है। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए है। दो को मामूली चोट आई है, वहीं दो को हालत गंभीर है। इलाज के लिए उनको भरतपुर के जिला आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे जयपुर रेफर कर दिया है।

रात को गश्त के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार पुलिस की चेतक नंबर-3 जिसके ड्राइवर सतीश और तीन अन्य पुलिसकर्मी रात में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए शीशम तिराहे पर गश्त कर रहे थे। उसी समय एक अज्ञात वाहन ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद वह घटना स्थल से भाग गए। पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने की सूचना मिलने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया।