news of rajasthan
file-photo-army-rally-bharti-2017

भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने के इच्छुक राजस्थान के युवाओं के लिए बहुत अच्छा मौका है। राजस्थान के भरतपुर जिले में संभाग स्तरीय सेना भर्ती 26 अक्टूबर से यानि कल से शुरू होने जा रही है। सेना रैली भर्ती भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडि​यम में 26 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2018 तक​ आयोजित की जाएगी। इसके लिए सेना ने पूरी तैयारी कर ली है। भर्ती प्रक्रिया की लगभग सभी तैयारियां सेना पूरी कर चुकी है। कर्नल मोहनीश की जानकारी के अनुसार, इस सेना रैली भर्ती में 45 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। भर्ती के लिए सेना ने अपने स्तर की खास सुरक्षा व्यवस्था की है। भर्ती मैदान और उसके आसपास के क्षेत्र में दलाल किसी भी प्रकार से सेंधमारी न कर सकें इसके लिए उन्हें रोकने के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही इसके लिए आर्मी इंटेलिजेंस के अलावा पुलिस के अधिकारी निगरानी के लिए तैनात किए हैं।

news of rajasthan
file-photo-army-rally-bharti-2017

सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से रखी जाएगी नज़र: भर्ती मैदान और आसपास के क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से नज़र रखी जाएगी। जिससे संदिग्ध दलालों की सभी हरकतों पर पूरी नजर रखी जा सके। भरतपुर जिला प्रशासन की ओर से भी रैली को लेकर जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही कई विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों को सेना रैली भर्ती में ड्यूटी पर लगाया गया है।

Read More: राजस्थान पुलिस: कांस्टेबल के 5390 पदों पर भर्ती के लिए आॅनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

करीब 1 हजार पुलिसकर्मी भी रहेंगे तैनात: आर्मी भर्ती को सफल बनाने के लिए भर्ती मैदान के आसपास पुलिस के करीब 1 हजार जवान भी तैनात किए जाएंगे। भर्ती स्थल के मार्ग सहित शहर में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। सेना भर्ती को लेकर स्थानीय युवाओं में जोश नजर आ रहा है। ऐसे में भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती बहुत खास होगी।