मां सावित्री बाई फुले निशुल्क पाठशाला आनंद नगर भरतपुर के तत्वावधान में आयोजित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती समारोह के मुख्य अतिथि प्रेम सिंह आर्य के मुख्य आतिथ्य में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। जिसमें बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा उनके चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण तथा उनके चरणों में पुष्प अर्पित किए जाने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर अरविंद वर्मा, प्रोफ़ेसर राजारामजी, आरसी वर्मा जी, सतीश स्टोन जी, शिवचरण मधुकर जी, लक्ष्मण सिंह जी, किशन सिंह जी, सुभाष चंद जी, शाहिद खान जी, उदय वीर सिंह जी, टिंकू सिंह जी आज समाज के गणमान्य व्यक्ति मंच पर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री प्रेम सिंह आर्य ने अपने संबोधन में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा उनके मूल सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा करते हुए होनहार बालक एवं बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष बल दिया और कहां की शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़े गा।
बाबा साहब के प्रमुख 3 मूल मंत्र शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो पर संक्षिप्त में चर्चा करते हुए समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। समाज में व्याप्त व्यसनों जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करना मांस खाना गुटखा तंबाकू बीड़ी सिगरेट आदि का सेवन न करने पर विशेष जोर दिया साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियां जैसे मृत्यु भोज दहेज प्रथा अस्पृश्यता छुआछूत बाल विवाह अंधविश्वास तांत्रिक विद्या झूठे आडंबर पाखंड पर्दा प्रथा फिजूल खर्चा आदि की रोकथाम पर विशेष बल दिया।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्व के प्रणेता महामानव संविधान के रचयिता प्रथम कानून मंत्री ज्ञान के प्रतीक भारत रत्न की उपाधि से विभूषित माने जाते हैं जिन्होंने 21 विषयों में उपाधियां ग्रहण की तथा 9 भाषाओं का पूर्ण रूप से लिखने पढ़ने और बोलने का ज्ञान था जिन्होंने 2 साल 11 महीने 18 दिन में संविधान का निर्माण करके 26 नवंबर सन 1929 को डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के समक्ष पेश कर दिया जिसको 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया जिसके आधार पर संपूर्ण राष्ट्र की व्यवस्था चल रही है जिसकी रक्षा करना हम सब का परम कर्तव्य है संपूर्ण विश्व में आज तक कोई भी व्यक्ति इतनी उपाधियां ग्रहण नहीं कर पाया है इसलिए इस महामानव को संपूर्ण राष्ट्र नमन करता है पाठशाला के व्यवस्थापक टिंकू सिंह ने सब का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का संचालन पुष्पेंद्र सिंह जी ने किया।
संवाददाता- आशीष वर्मा