news of rajasthan
अशोक गहलोत-राजस्थान मुख्यमंत्री
news of rajasthan
अशोक गहलोत-राजस्थान मुख्यमंत्री

3 दिन की माथापच्ची और काफी उहापोह की स्थिति के बाद आखिरकार राजस्थान के नए कप्तान का फैसला हो गया है। अशोक गहलोत को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट बने हैं राजस्थान टीम के उपकप्तान यानि उप मुख्यमंत्री। आज शाम 7 बजे राज्यपाल कल्याण सिंह से भेंट कर शपथ ग्रहण की तारीख तय किए जाने की उम्मीद है। संभावना है कि 17 दिसम्बर को दोनों ही अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण करेंगे। बता दें, अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने 1998-2003 और 2008-2013 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। वर्तमान में गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। इससे पहले मोहनलाल सुखाड़िया और भैरोसिंह शेखावत भी तीन-तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर चुके हैं।

Read more: पायलट को सीएम बनाने की मांग पर समर्थकों ने की तोड़फोड़, नहीं बने तब क्या होगा…

news of rajasthan
सचिन पायलट-उप मुख्यमंत्री राजस्थान

आपको बता दें कि गुरुवार सुबह से ही राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री पद को लेकर काफी गहमागहमी चल रही थी। अशोक गहलोत को दो बार एयरपोर्ट से वापिस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर बुलाया गया था। गुरुवार देर रात बैठकों का दौर चलता रहा और शुक्रवार को भी बैठकें यथावत चलती रही। शाम 4:30 बजे अशोक गहलोत एवं सचिन पायलट ने प्रेस वार्ता कर अधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के नामों की घोषणा की।

कांग्रेस का कहना है कि राजस्थान के विकास को आगे ले जाने के लिए एक अनुभवी और एक युवा जोश को साथ रखा गया है। घोषणा पत्र में शामिल दावों को पूरा करने की बात भी कही गई है। दूसरी ओर, राहुल गांधी के सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का संपूर्ण ऋण माफी करने पर कोई बात नहीं हुई है।

Read more: अगर इतनी चर्चा राजस्थान के विकास पर होती तो शायद तस्वीर कुछ अलग होती…