जयपुर। अशोक गहलोत सरकार के सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने एक बार फिर विवादित बयान को लेकर चर्चा में है। शेखावटी में आने वाले गुढ़ागौड़जी में राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक समाजिक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उनके बोल बिगड़ गए। राजेंद्र गुढ़ा ने इस बार भगवान श्रीराम और माता सीता को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सीता बेहद सुंदर थीं, उनकी इसी सुंदरता के पीछे भगवान राम और रावण पागल थे। मंत्री गुढ़ा के इस विवादित बयान के बाद बीजेपी भड़क गई है। साथ ही राजनीति में गुढा के इस बयन के बाद उनका काफी विरोध हो रहा है। प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी उनके विवादित बयान की कड़ी निंदा की है।

‘सीता थी बेहद सुंदर, जिसके पीछे थे राम-रावण पागल’
राज्यमंत्री गुढ़ा के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो गुढागौड़जी सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन के शुभारंभ समारोह का है। जिसमें गुढ़ा यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सीता माता की सुंदरता की कोई कल्पना नहीं की जा सकती। उनके आकर्षण के कारण ही श्रीराम और रावण जैसे अद्भुत इंसान पागल हो गए, उनकी सुंदरता की कल्पना ही नहीं की सकती।

‘गहलोत और पायलट दोनों भाग रहे हैं मेरे पीछे’
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे ही आजकल गहलोत और पायलट दोनों मेरे पीछे भाग रहे हैं, तो मेरे में कोई क्वालिटी होगी। गुढा ने कहा कि आजकल लोग चर्चा कर रहे हैं कि गुढा इस बार कौनसी पार्टी से टिकिट लाएगा। मैं उन लोगों को बताना चाहता हूं कि मुझे तो मेरे कर्मों और चेहरे पर वोट मिलते हैं। किसी पार्टी के सिंबल से नहीं।

संबित पात्रा का पलटवार
दिल्ली में हुई मीटिंग में संबित पात्रा ने गुढ़ागौड़जी में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के जरिए माता सीता पर दिए विवादित बयान को लेकर कहा कि यह कफी दुखद है। जिस प्रकार के शब्दों का चयन राजस्थान में सीएम गहलोत के रजस्थान सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने जनसभा को संबोधित करते हुए माता सीता भगवान राम के लिए किए है, वह काफी चिंताजनक है।

भाजपा नेता शहजाद ने बोला हमला
राजेंद्र गुढ़ा के इस बयान पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने उन पर हमला बोला है। उन्होंने गुढ़ा के बयान को चौंकाने वाला और अस्वीकार्य बताया। पूनावाला ने ट्वीट कर लिखा- अशोक गहलोत के मंत्री का कहना है कि प्रभु राम मां सीता की सुंदरता के पीछे पागल थे। यह कांग्रेस का सच्चा हिंदू विरोधी चेहरा है। कांग्रेस को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए।

‘हेमा मालिनी हुईं बूढ़ीं, कैटरीना के गालों जैसी बनें सड़कें’
आपको बता दें कि गुढ़ा पहले भी विवादित बयान दे चुके है। साल 2021 में प्रशासन गांवों की संग अभियान में विवादित बयान दिया था। अशोक गहलोत सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा झुंझुनू जिले में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़कें कटरीना कैफ के गालों की तरह बनाएं। गुढ़ा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी अब बूढ़ी हो गई हैं, इसलिए अब कैटरीना के गालों के जैसी सड़कें बनानी चाहिए।