news of rajasthan
Congress is private firm of Gandhi and Nehru family: Amit Shah.
news of rajasthan
अमित शाह-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

राजस्थान में विधानसभा चुनावों की आंधी तेज हो गई है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और थिंक टैंक अमित शाह इस दिनों प्रदेश में आए हुए हैं। शाह प्रदेशभर में जगह-जगह जनसभाएं एवं रैलियां कर रहे हैं। अमित शाह के आज के प्रस्तावित दौरे 4 अलग-अलग शहरों में रखे गए हैं। जालौर, सिरोही व पाली में जनसभा का आयोजन किया गया है। उदयपुर में भाजपा अध्यक्ष एक रोड शो कर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट अपील करेंगे।


1. अमित शाह के कार्यक्रम की शुरुआत जालौर जिले से हो चुकी है। शाह यहां सुबह 11 बजे पहुंचे और भारी संख्या में आए हुए लोगों की एक जनसभा को संबोधित किया। खबर लिखे जाने तक जनसभा जारी है।


2. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज का दूसरा प्रस्तावित कार्यक्रम सिरोही जिले में रखा गया है। अमित शाह का यहां दोपहर 1:30 बजे के बाद पहुंचने का प्रोग्राम है। शाह यहां भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी के लिए वोट अपील करेंगे।

3. शाह का तीसरा कार्यक्रम पाली जिले में रखा गया है। अमित शाह यहां दोपहर 2:30 बजे पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से ज्ञानचन्द पारख भाजपा प्रत्याशी है।

4. शाह के आज का कार्यक्रम का आखिरी पड़ाव झीलों की नगरी में है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम 4 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। यहां एक रोड शो का आयोजन किया जाएगा। रोड शो का प्रस्तावित कार्यक्रम टाउन हॉल से बैंक चौराहा तक है।

Read more: आज 3 जिलों में 5 जनसभाएं करेंगी मुख्यमंत्री राजे, उदयपुर में होगा रोड-शो