cm raje
cm raje
cm raje
cm raje

सोमवार में प्रदेश के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में किसान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आवास पर पहुंचे। किसानों हितों के फैसलों के कारण किसान वर्ग मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्रा आवास पर पहुंचे। बिजली दरों में राज्य सरकार द्वारा की गई कमी के बाद लाखों किसानों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री राजे का धन्यवाद करने पहुंचे किसानों ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के किसान राहत महसूस कर रह हैं। राज्य सरकार ने किसानों की परेशानियों को समझते हुए सभी किसानों की समस्याओं को दूर किया हैं।

हम नही देखेंगे किसानों की आंखों में आंसू

मुख्यमंत्री राजे ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों का दुख हमारा दुख है। किसानों की तकलीफ हमारी तकलीफ है। किसानों की आंखों में हम आंसू नहीं देख सकते। इसलिए किसानों की पीड़ा को दूर करना हमारा दायित्व है। उन्हें हर प्रकार से राहत देकर सम्बल प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान हमारे साथ है जिसके सहयोग से हम राजस्थान को खुशहाल बनाएंगे।

cm raje
cm raje

अपना साफा उतारकर मुख्यमंत्री के सिर पर रखा

मुख्यमंत्री राजे का आभार व्यक्त करने पहुंचे किसानों में से फागी तहसील के हचूकड़ा गांव से आए किसानों ने मुख्यमंत्री का चुनरी ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। वहीं चित्तौड़ा गांव के किसान कैलाश चौधरी ने तो सम्मान के रूप में अपना साफा उतारकर मुख्यमंत्री के सिर पर रख दिया।

cm raje
cm raje

अलगोजों से निकले खुशी के सुर

मुख्यमंत्री निवास पर इन किसानों ने लोक गीत गाए, ढोलक, मंजीरे और अलगोजे बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। अपने साथ ये किसान चाकसू क्षेत्र की लोक कला मण्डलियों को भी साथ लाए और नाचते-गाते अपनी भावनाएं अभिव्यक्त की। आपकों बता दे कि मुख्यमंत्री राजे ने कृषि बिजली की दरें घटाने सहित प्रदेश के किसानों को कई सौगातें दी हैं।