सिलेंडर फटने और चूल्हे में आग की लपटों से कपड़ों में आग लगने से दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। नोखा पुलिस थाने और जसरासर थाने में यह हुई है। नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही दासनु में सिलेंडर फट गया। जिससे 32 वर्षीय विक्रम सिंह की मौत हो गयी। इस सम्बंध में राजुसिंह ने मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसके काका के झोपड़े में आग लग गयी। जिसके चलते झोपड़ें में रखा सिलेंडर फट गया और झोपड़े में सो रहे उसके काका के बेटे की मौत हो गयी और सामान जल गया। वहीं जसरासर थाने में मृतक के बेटे श्रीराम ने मामला दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने बताया कि उसका मां 80 वर्षीय बाली देवी घर में चूल्हे पर कुछ बना रही थी। इसी दौरान आग की लपटे उसके कपड़ों में लग गयी। जिसके चलते शरीर बुरी तरीके से झुलस गया। जिसके बाद पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।