
जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, जयपुर प्रांत का 61वां प्रांत अधिवेशन पूर्णिमा विश्वविद्यालय, जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में शिक्षा, छात्र-अधिकार, संगठन विस्तार और आगामी वर्ष की रणनीति पर विमर्श किया गया।
इस अधिवेशन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण रहा
श्री संजय चेची को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, जयपुर प्रांत का ‘प्रदेश सह मंत्री’ नियुक्त किया गया।
संजय चेची लंबे समय से विद्यार्थी परिषद् से जुड़े हुए हैं और राजस्थान विश्वविद्यालय में उनका छात्र नेतृत्व, संगठन कौशल एवं सक्रियता उन्हें एक मजबूत युवा चेहरा बनाती है।
नव नियुक्त प्रदेश सह मंत्री संजय चेची ने कहा कि वे छात्र हितों, शिक्षा सुधार और संगठन की विचारधारा को और प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।
अधिवेशन में प्रांत के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।





