जोधपुर में बजरी से भरे डम्पर ने बनाड़ थाना पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी। इस टक्कर में पुलिस वाहन में सवार बनाड़ थाने का जवान राजेन्द्र घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद चालक डम्पर लेकर भाग गया। माता का थान पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे पकड़ लिया है।

बनाड़ थानाधिकारी प्रेमदान रत्नू ने बताया कि गुरुवार सुबह थाना पुलिस नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस बल ने नाकाबंदी प्वाइंट पर एक डम्पर को रुकने का इशारा किया। चालक नाकाबंदी तोड़कर डम्पर लेकर भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया तो डम्पर ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी।

माता का थान पुलिस ने डम्पर को पकड़ लिया है, लेकिन चालक मौके से भाग गया है। उसकी तलाश जारी है। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। इस संबंध में थाना पुलिस की ओर से मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।