
जमडोली केशव विद्यापीठ परिसर में 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
राष्ट्र सेविका समिति, जयपुर प्रांत के अंतर्गत शंकरलाल धानुका आदर्श विद्या मंदिर, जमडोली में 17 मई 2026 से 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास हेतु दंड, योगाभ्यास, नृत्य, गणसमता, चल, बौद्धिक चर्चा, व्यक्तित्व विकास, योगाभ्यास तथा अन्य विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। शिविर में कुल 92 विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
विद्यालय परिसर में शिक्षकों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से सभी गतिविधियाँ सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं। परिसर को 121 दीपकों से प्रकाशित कर एक विशेष वातावरण का सृजन किया गया है, जिसमें छात्राओं द्वारा प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का अभ्यास किया जा रहा है।
समापन समारोह 28 मई 2026 को आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शंकरलाल धानुका, लक्ष्मीनाथ भंडार, गगन चौधरी (बाबा बेकरी), संजय डिस्पोज़ल स्टोर और गिरिराज स्टोर के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। उनकी उपस्थिति शिविर की गरिमा को और बढ़ाएगी।
शिविर के सफल संचालन पर स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और आगामी वर्षों में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई है।





