
भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम में राकेश कटराथल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, धुरंधरों को पछाड़कर बने प्रदेश उपाध्यक्ष
भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें जिले के उभरते युवा नेता राकेश कटराथल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से संगठन के सक्रिय चेहरे के रूप में काम कर रहे राकेश ने कई वरिष्ठ दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए अपनी मजबूत पकड़ और मेहनत के दम पर यह स्थान हासिल किया।
राकेश कटराथल पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभाग संगठन मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। विद्यार्थियों और युवाओं के बीच उनकी पैठ, संगठनात्मक कौशल और मजबूत पकड़ के कारण उन्हें भाजपा युवा मोर्चा में भी लगातार महत्वपूर्ण भूमिकाएँ मिलती रही हैं। सूत्रों के अनुसार, सूची को अंतिम रूप देने में काफी विचार-विमर्श हुआ और कई दिग्गज नेताओं के नामों पर चर्चा चली, लेकिन अंततः संगठन की नब्ज़ को समझने वाले, जमीनी स्तर पर सक्रिय और मेहनती चेहरे के रूप में राकेश कटराथल ने जगह बनाई।
प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद राकेश कटराथल ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ युवाओं के हित में और अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने का संकल्प दोहराया।
ABVP के दिग्गजों को नहीं मिली जगह, कटराथल आगे निकले
इस बार की नियुक्तियों में आश्चर्यजनक रूप से ABVP के वे कार्यकर्ता, जो राष्ट्रीय मंत्री, प्रांत मंत्री और संगठन मंत्री जैसी बड़ी जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं, युवा मोर्चा की टीम में जगह नहीं बना पाए। ऐसे में राकेश कटराथल ने सभी धुरंधरों को पीछे छोड़ते हुए अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की।
आखिर कटराथल को किसका मिला साथ?
सूत्रों की मानें तो कटराथल को न केवल जमीनी कार्यकर्ताओं का मजबूत समर्थन मिला, बल्कि भाजपा संगठन में उनकी वर्षों की मेहनत और विश्वसनीय छवि ने भी उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिलाने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही कुछ वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और भरोसा भी उनके पक्ष में गया, जिसने उनकी दावेदारी को और मजबूत किया।
धुनी वाले बाबा के परम भक्त आस्था भी बनी सहारा
राकेश कटराथल की धार्मिक आस्था भी संगठन में चर्चा का विषय रही है। वे धुनी वाले बाबा के परम भक्त माने जाते हैं और अक्सर उनके दरबार में माथा टेकते देखे जाते हैं। कई कार्यकर्ता मानते हैं कि उनकी यह गहरी आस्था और सकारात्मक ऊर्जा भी उनके राजनीतिक सफर को मजबूती देती है।
कटराथल का कहना संगठन ने जो विश्वास जताया, उसे निभाऊंगा
नियुक्ति के बाद राकेश कटराथल ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ा दायित्व है। वे युवा मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।





