मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बहाला में आयोजित जनसभा के दौरान 154 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया, जिसमें 215 विकास कार्य शामिल हैं। इन कार्यों में 51 कार्य ऐसे हैं जो शहर के पटरी पार एरिया के हैं।

 

सुविधाओं व विकास कार्यों की दृष्टि से शहर का पटरी पार एरिया पिछड़ा हुआ था। इस मुद्दे को राजस्थान पत्रिका ने 21 दिसंबर 2024 को प्रमुखता से उठाया। उसके बाद वन राज्यमंत्री संजय शर्मा व प्रशासन के सहयोग से इस एरिया के विकास के लिए 42 करोड़ के कार्यों का प्रस्ताव बना और कार्य शुरू किए गए।

 

पटरी पार एरिया में 51 विकास कार्य

एक्सईएन कुमार संभव अवस्थी ने बताया कि 215 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है, जिसमें यूआइटी के 155 से अधिक कार्य शामिल हैं। अकेले पटरी पार एरिया के ही 51 कार्य हैं।