फरवरी… जिसे सिर्फ एक महीना नहीं, बल्कि लव ऑफ द मंथ कहा जाता है. इस महीने की हवाओं में एक अजीब सी गुलाबी रंगत होती है, जो हर धड़कते दिल में अपनी जगह बना लेती है. जैसे-जैसे वेलेंटाइन डे करीब आता है, प्यार के क्यूपिड अपने उन मासूम तीरों से दो दिलों को एक ही लय में धड़कना सिखा देते हैं. चाहे वो मीलों दूर बैठे प्रेमी हों या एक-दूसरे के करीब, हर दिल इस हफ्ते अपनी मोहब्बत को एक नई रंगत देना चाहता है.

 

अगर आप भी इस बार अपने साथी के लिए यादों का कोई अनमोल तोहफा देना चाहते हैं, तो राजस्थान से बेहतर कोई और जगह हो ही नहीं सकती. यहां अरावली की पहाड़ियां, महलों की शाही शान औरझीलों के शांत किनारों पर बैठकर जब आप एक-दूसरे का हाथ थामते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे यहां की फिज़ाओं ने सदियों से सिर्फ आपके लिए ही रोमांस सहेज कर रखा है. तो चलिए यहां की 5 ऐसी जगहों जो आपके वेलेंटाइन को यादगार बना देंगी, खासकर तीसरे नंबर वाली जगह तो हर प्रेमी जोड़े का सपना है