
जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर में 9000 नव नियुक्त कॉन्स्टेबल को नियुक्ति पत्र दिए। राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शाह ने कहा कि आज 9000 कॉन्स्टेबलों को किसी सिफारिश नहीं अपनी योग्यता से नियुक्ति मिली है। कोई राज्य तभी आगे आ सकता है, जब नियुक्ति पारदर्शिता से की हो।
शाह ने कहा कि यह दिन राजस्थान पुलिस और कानून-व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर नए जवान पुलिस बल से जुड़ रहे हैं। नियुक्ति पाने वालों में 2500 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया बिना सिफारिश और बिना खर्च के, पूर्ण पारदर्शिता के साथ टेक्नोलॉजी आधारित तरीके से पूरी की गई है
‘पारदर्शी भर्ती किसी राज्य की प्रगति का आधार’
गृह मंत्री ने कहा कि पारदर्शी भर्ती किसी राज्य की प्रगति का आधार होती है और भजनलाल शर्मा सरकार ने पेपर लीक की समस्या खत्म करते हुए भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाया। शाह के अनुसार, प्रशिक्षण पूरा करने के बाद यह बैच भारतीय न्याय संहिता के लागू होने के बाद राजस्थान पुलिस में शामिल होने वाला पहला बैच होगा।





