
नए साल के आगमन से ठीक पहले बुधवार रात भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा व भारतीय वन सेवा के 124 अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नया पदनाम मिल गया।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अजिताभ शर्मा उर्जा विभाग व दिनेश कुमार प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय, जन अभियोग निराकरण, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे, वहीं प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता और हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान महानिदेशक राजेश कुमार यादव के पदों को क्रमोन्नत कर पदोन्नति के बाद मौजूदा पदों पर ही रखा गया है।
इनके अलावा पदोन्नति के बाद नवीन जैन को मंत्रिमण्डल सचिवालय, सामान्य प्रशासन, सम्पदा, स्टेट मोटर गैराज व नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख सचिव, पदेन चीफ ऑफ प्रोटोकॉल एवं नागरिक उड्डयन महानिदेशक एवं आवासीय आयुक्त की जिम्मेदारी दी है, वहीं कृष्णकांत पाठक को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इनके अलावा नथमल डिडेल को वित्त (कर) विभाग में विशिष्ट सचिव, अरविन्द कुमार पोसवाल को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशिष्ट सचिव, इकबाल खान को नि:शक्तजन आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।





