
आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के चुनाव सम्पन्न निर्विरोध कार्यकारिणी गठित
जयसिंह गहलोत प्रधान, जीववर्धन शास्त्री मंत्री, अशोक टोडावाल कोषाध्यक्ष एवं डॉ. मोक्षराज पुस्तकालय-अध्यक्ष चुने गए
राजापार्क जयपुर स्थित आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के प्रधान कार्यालय में शनिवार को स्वामी ओमानन्द सरस्वती की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई । बैठक के उपरांत निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजकुमार के पर्यवेक्षण में साधारण सभा द्वारा आर्य प्रतिनिधि सभा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया । निर्विरोध रूप से चुनी गई प्रदेश की नई कार्यकारिणी में जोधपुर निवासी जयसिंह गहलोत प्रधान, बॉंसवाडा के जीववर्धन शास्त्री मंत्री, भीलवाड़ा निवासी अशोक टोडावाल कोषाध्यक्ष एवं अजमेर के डॉ. मोक्षराज पुस्तकालय अध्यक्ष चुने गए ।
इस नई कार्यकारिणी में प्रदेश के विशाल क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए 11 उपप्रधान एवं 15 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए । चुनाव में राजस्थान प्रदेश की समस्त आर्यसमाजों से लगभग 300 प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।
प्रदेश में 11 उप प्रधान निर्विरोध निर्वाचित-
आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के अजमेर क्षेत्र का उप प्रधान अशोक आर्य, जयपुर क्षेत्र के दो उप प्रधान कैलाश कर्मठ व शिवकुमार कौशिक, भरतपुर क्षेत्र का मानसिंह आर्य, जोधपुर क्षेत्र का विक्रम सिंह , बीकानेर क्षेत्र का रवि चड्ढा, उदयपुर क्षेत्र का देवीलाल गर्ग, कोटा क्षेत्र की उपप्रधान सुमन बाला सक्सेना, पाली क्षेत्र का मोतीलाल आर्य, सीकर क्षेत्र का बीरबल आर्य एवं बांसवाड़ा क्षेत्र का उपप्रधान कमलेश तम्बोलिया को चुना गया ।
15 कार्यकारिणी सदस्य –
आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी में किशनलाल गहलोत, नरदेव आर्य, अशोक कुमार शर्मा, सुखलाल आर्य, डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, डॉ. संदीपन कुमार आर्य, डॉ. लाजपति शर्मा, सतवीर सिंह, नवीन मिश्र, ओमप्रकाश आर्य, काहनाराम आर्य, गोवर्धन सिंह चौधरी, राजपाल आर्य, लीलाधर आर्य एवं मोहनलाल शर्मा निर्वाचित हुए ।





