कैलाश विजयवर्गीय का राजस्थान-मध्यप्रदेश कांग्रेस पर हमला
कैलाश विजयवर्गीय का राजस्थान-मध्यप्रदेश कांग्रेस पर हमला

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक दिवसीय दौरे पर आज जयपुर आए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद ही हिट विकेट आउट हो जायेगी। हम सरकार नहीं गिरा रहे हैं, कांग्रेसी नेता खुद ही छोड़कर आ रहे हैं। वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने राजस्थान-मध्यप्रदेश कांग्रेस सरकार को लेकर कहा कि एक बार कर्नाटक में मंत्रिमंडल गठन हो जाये, उसके बाद मध्य प्रदेश की बात करेंगे।

राजस्थान-मध्यप्रदेश कांग्रेस सरकार राजनीति नहीं क्रिकेट का खेल

विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस में विधायकों में अनिश्चितता का माहौल है। गुटबाजी जैसी स्थितियों के चलते कांग्रेस ने खुद अपनी नियति तय कर रखी है। राजनीति क्रिकेट का खेल है, जहां कई बार बल्लेबाज हिट विकेट हो जाता है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

सदस्यता अभियान में लिया भाग

इस दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, भाजपा नेता सुमन शर्मा, भजनलाल शर्मा और निर्मल नाहटा मौजूद रहे। उसके बाद कैलाश विजयवर्गीय अपने निजी कार्य के लिए वैशाली नगर पहुंचे और वैशाली नगर से सीधे चाकसू पहुंचकर मंदिर में पूजा-अर्चना की. विजयवर्गीय ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करके सदस्यता अभियान में भाग लिया।