news of rajasthan
BJP's Foundation Day: will the party workers in jaipur City 41000 Flags.

6 अप्रैल, 1980 को बीजेपी यानि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी। पार्टी की स्थापना के 38 वर्षों में ही पार्टी ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। आज बीजेपी देश की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी है। देश के एक तिहाई से ज्यादा राज्यों में बीजेपी और उसके सहयोगियों की सरकार है। जो यह बताने के लिए काफी है कि देश के 75 प्रतिशत से ज्यादा लोग भारतीय जनता पार्टी पसंद करते हैं। आज 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर के 1900 से अधिक बूथों पर 41000 से अधिक पार्टी के झंडे लगाकर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाने जा रही है। जयपुर शहर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि पार्टी की स्थापना से लेकर आज 38वें स्थापना दिवस तक के सफर में बीजेपी ने खुद को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप मे स्थापित किया है जो कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने पार्टी की रीति-नीतियों पर विश्वास कर देश की उन्नति एवं खुशहाली के लिए आज देश के 70 प्रतिशत से अधिक भू-भाग पर बीजेपी को सेवा करने का अवसर दिया है।

news of rajasthan
File-Image: बीजेपी स्थापना दिवस: जयपुर शहर में पार्टी के कार्यकर्ता लगाएंगे 41000 झंडे.

जयपुर शहर में आज पार्टी मुख्यालय पर होंगे कई कार्यक्रम

बीजेपी के 38वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में आज शुक्रवार को राजधानी जयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जयपुर शहर बीजेपी अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि इस बार के स्थापना दिवस को गौरवमय एवं यादगार स्थापना दिवस के रूप में मनाने के लिए बीजेपी जयपुर शहर के 1900 से अधिक बूथों पर बूथ इकाई जिसमें पन्ना प्रमुख तक शामिल हैं, के घरों पर पार्टी का झंडा लगाएगी। इसी कार्यक्रम के तहत शहर बीजेपी के पदाधिकारी सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे निवास पहुंचे और पार्टी के झंडे लगाए। इसके बाद सुबह 10.30 बजे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने निवास स्थान पर जाकर पार्टी का झंडा लगाया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता सांसद, विधायक आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं के घरों पर जाकर झंडे लगाएंगे। पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर सुबह 11 बजे से स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसमें कैबिनेट मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण चतुर्वेदी मुख्य वक्ता होंगे। बाद में शाम 7:30 बजे पार्टी कार्यालय पर शहर महिला मोर्चा द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Read More: मुख्यमंत्री सहायता कोष: कॉक​लीयर इम्प्लांट सर्जरी से 489 बच्चों के परिवारों को मिली नई जिंदगी

स्थापना दिवस पर हर कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती का लेगा संकल्प

आज 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता पार्टी स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर अपने घर पर बीजेपी का झंडा तो लगाएगा ही साथ में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प भी लेगा। सबसे छोटी इकाई यानी बूथ स्तर तक पार्टी का हर कार्यकर्ता इस दिन पार्टी की मजबूती का संकल्प लेगा। राजस्थान में संगठनात्मक रूप से बीजेपी के 51 हजार 247 बूथ है। जयपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रमों को मूर्त रूप देने के लिए वार्डवार प्रभारी बनाए गए हैं। जयपुर जिले में पार्टी प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना के प्रवास पर कार्यक्रम भी बैठक और अन्य कार्यक्रम होंगे। शहर भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि इस बार पार्टी के स्थापना दिवस को खास तरह से सेलिब्रेट करने जा रही है। प्रदेश की मुख्यमंत्री आज से 4 दिवसीय सीकर दौरे पर हैं। वे यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी दिवस मनाएगी। साथ ही सीकर जिले में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का अतिशीघ्र निस्तारण करेगी।