ग्लोबल फैशन और सिनेमा के सबसे बड़े मंचों पर इन दिनों भारत और खासकर राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का डंका बज रहा है. न्यूयॉर्क में आयोजित हुए प्रतिष्ठित मेट गाला 2026 (Met Gala 2026) के रेड कार्पेट(Red Carpet) पर जयपुर राजघराने के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह और राजकुमारी गौरवी कुमारी ने अपनी शाही उपस्थिति से वैश्विक स्तर पर मरुधरा का मान बढ़ाया था। अब इसी कड़ी में राजस्थान के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है.

 

फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में चल रहे ऐतिहासिक कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में अब जयपुर की एक मशहूर फैशन डिजाइनर आशना वासवानी राजस्थान की सदियों पुरानी शाही और सांस्कृतिक विरासत को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं

सोने से बनी 3 करोड़ की तीन ड्रेस उड़ाएगी होश

कांस फिल्म फेस्टिवल के इस ग्लोबल मंच पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व बेहद खास होने वाला है. इसके लिए आशना ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर को शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि भावनाओं, विरासत और असीम जुनून से जन्मा एक संग्रह, जो अब Cannes की ओर बढ़ रहा है. इतने बड़े वैश्विक मंच पर अपने डिजाइनों को पेश होते देखना बेहद खास अनुभव है. हर धागा भारतीय कारीगरी, संस्कृति और उस सोच की कहानी कहता है, जिसमें बनाने के लिए हमने अपने जस्बात लगा दिए है.

 

 

.