news of rajasthan
16 ministers can take oath in Rajasthan on Monday.

हाल ही में अशोक गहलोत ने राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ ही सचिन पायलट ने प्रदेश के पांचवें उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी अल्बर्ट हॉल बना। इसके बाद अब नवगठित कांग्रेस सरकार में मंत्रियों के शपथ की बारी है। सरकार के स्तर पर तय कार्यक्रम के अनुसार दूसरा शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को संभावित है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ पहले मंत्रिमंडल में 16 मंत्रियों को जगह मिलेगी। कांग्रेस सरकार के पहले मंत्रिमंडल में 10 कैबिनेट मंत्री और 6 राज्यमंत्री को शपथ दिलाई जाएगी।

news of rajasthan
File-Image: राजस्थान विधानसभा.

इन्हें बनाया जा सकता है मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, सचेतक और उप सचेतक

राजस्थान की 15वीं विधानसभा के लिए मंत्रियों के साथ विधानसत्रा अध्यक्ष, सचेतक और उप सचेतक का भी चयन होना है। कांग्रेस के टिकट पर जीतकर आए विधायकों में से सीपी जोशी, दीपेन्द्र सिंह शेखावत, शांति धारीवाल, प्रमोद जैन भाया, भरतसिंह, जाहिदा खान, रघु शर्मा, राजेन्द्र पारिक, भंवरलाल शर्मा, मास्टर भंवरलाल, परसराम मोरदिया, डॉ. जितेन्द्र सिंह, ब्रिजेन्द्र ओला, अशोक बैरवा और खिलाड़ी राम बैरवा,  परसादीलाल मीणा, गोविन्द सिंह डोटासरा, दयाराम परमार, हेमाराम या हरीश चौधरी, बीडी कल्ला, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय को पहले मंत्रिमण्डल में शामिल किया जा सकता है।

Read More: 99% वस्तुओं को 18% या उससे निचले जीएसटी स्लैब में लाने की योजना: पीएम मोदी

कांग्रेस सरकार अगले एक दो माह में करेगी मंत्रिमण्डल का विस्तार

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार 16 मंत्रियों के संभावित मंत्रिमंडल गठन के बाद एक से दो माह में मंत्रिमण्डल का विस्तार कर सकती है। कांग्रेस सरकार में कुल 30 मंत्री हो सकते हैं। दूसरी बार में ऐसे 14 मंत्री और बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा 10 संसदीय सचिव भी चुने जाएंगे। फिलहाल संभावित विधानसभा अध्यक्ष और 16 मंत्रियों के साथ 20 जनवरी से शुरू हो रहे पहले विधानसभा सत्र में सरकार उतरेगी।