67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली देश की पहली पूर्णकालिक विदेश मंत्री व दिग्गज राजनेत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात 11 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ट्विटर पर हमेशा सक्रिय रहने वाली सुषमा स्वराज ने निधन के कुछ घंटों पहले भी जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद जताते हुए ट्वीट किया था। अपने राजनीतिक करियर में कई रिकॉर्ड्स कायम करने वाली दिग्गज राजनेत्री की जिंदगी से जुड़ीं 10 मुख्य बातें –

1. 14 फरवरी 1952 को छावनी में जन्मी सुषमा के पिता हरदेव शर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख सदस्यों में से एक थे।

2. कॉलेज के दिनों में ही सुषमा को सर्वश्रेष्ठ छात्रा व वक्ता समेत कई सम्मान दिए जा चुके थे और पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री लेने के बाद सुषमा ने महज 21 साल की उम्र में सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।


3. 13 जुलाई 1975 को सुषमा की शादी स्वराज कौशल से हुई जो उनके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस किया करते थे। वे बाद में 6 साल तक राज्यसभा सांसद और मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

4. 1970 के दशक में एबीवीपी से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाली सुषमा स्वराज ने आपातकाल के दौरान जेपी आंदोलन में हिस्सा लेकर अग्रणी भूमिका निभाई।

5. महज 25 साल की उम्र में हरियाणा विधानसभा में सबसे कम आयु में मंत्रीपद संभालने का रिकॉर्ड भी उनके पास है।

6. सुषमा स्वराज की एक पुत्री है जिसका नाम बांसुरी है जो लंदन के इनर टेम्पल में वकालत कर रही हैं।


7. महज 27 साल की उम्र में सुषमा जनता पार्टी की हरियाणा यूनिट की अध्यक्ष चुनीं गई।

8. साल 1998 में वो दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। भाजपा की ओर से भी मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने वाली वो पहली महिला नेता थी।

9. लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सुषमा और कौशल को विशेष दम्पत्ति की स्थान दिया गया है।


10. विदेश मंत्री के रूप में सुषमा ने ट्विटर पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जिसे दुनियाभर में सराहा गया।