
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के राठीखेड़ा गांव में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर तेज हो गया है. जिला प्रशासन और किसान नेताओं के बीच हुई वार्ता के बावजूद किसान आंदोलन स्थगित करने को तैयार नहीं हैं. किसानों ने प्रशासन के साथ हुई बातचीत को “खाना-पूर्ति” बताते हुए 17 दिसंबर को हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट पर महापंचायत करने का ऐलान किया है.
राठीखेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री स्थापना के विरोध में किसान पिछले करीब डेढ़ साल से आंदोलन कर रहे हैं. 10 दिसंबर को टिब्बी में आयोजित महापंचायत के बाद किसान फैक्ट्री स्थल की ओर कूच कर गए थे, जहां हालात बेकाबू हो गए. इस दौरान फैक्ट्री परिसर में खड़े एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लगा दी गई थी. घटना में 10 कारें, चार मोटरसाइकिलें, एक जेसीबी मशीन और एक पुलिस जीप जलकर नष्ट हो गई, जबकि दो जेसीबी सहित कई अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के राठीखेड़ा गांव में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर तेज हो गया है. जिला प्रशासन और किसान नेताओं के बीच हुई वार्ता के बावजूद किसान आंदोलन स्थगित करने को तैयार नहीं हैं. किसानों ने प्रशासन के साथ हुई बातचीत को “खाना-पूर्ति” बताते हुए 17 दिसंबर को हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट पर महापंचायत करने का ऐलान किया है.
राठीखेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री स्थापना के विरोध में किसान पिछले करीब डेढ़ साल से आंदोलन कर रहे हैं. 10 दिसंबर को टिब्बी में आयोजित महापंचायत के बाद किसान फैक्ट्री स्थल की ओर कूच कर गए थे, जहां हालात बेकाबू हो गए. इस दौरान फैक्ट्री परिसर में खड़े एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लगा दी गई थी. घटना में 10 कारें, चार मोटरसाइकिलें, एक जेसीबी मशीन और एक पुलिस जीप जलकर नष्ट हो गई, जबकि दो जेसीबी सहित कई अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे.





