
आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में बिहार के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी ऐतिहासिक पारी खेली। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में वैभव ने महज 80 गेंदों में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया। उनकी इस बल्लेबाजी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खुलकर प्रशंसा की और सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा किए।
नीतीश कुमार बोले- भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मुकाबले में बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि वैभव अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए आगे लिखा कि उन्हें विश्वास है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान रचेंगे और देश का नाम रौशन करें
गे।





