
जयपुर।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के जयपुर दौरे पर आदर्श नगर के युवा नेता रोहित गौतम ने पारम्परिक ‘घाट की गुनी’ पर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
इस दौरान भाजपा जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की बात कही।
रोहित गौतम की क्षेत्र में लगातार बढ़ती सक्रियता और युवाओं में उनकी लोकप्रियता ने उन्हें एक मजबूत चेहरे के रूप में उभारा है। स्थानीय कार्यकर्ता भी उन्हें एक ऊर्जावान और सक्षम नेतृत्व के रूप में देख रहे हैं।
इस दौरान क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता रामफूल मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय महामंत्री ने जयपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण की सराहना की तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।





