
जयपुर। आगामी 10-11 सितम्बर को बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित होने वाले अर्बन कोऑपरेटिव बैंक राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर तैयारियों में तेजी आ गई है। राजधानी जयपुर इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रही है, जिसमें देशभर से सहकार भारती के पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि और हजारों की संख्या में प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इसी कड़ी में अधिवेशन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया और राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पांचपोर जयपुर पहुंचे। तीनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों का जयपुर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और जोश से भर देने वाला रहा।
रेलवे स्टेशन और कांस्टीट्यूशन क्लब स्वागत स्थलों पर ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और नारेबाजी के बीच पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। पूरे रास्ते सहकारिता और संगठन के जयकारे गूंजते रहे।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं अधिवेशन सह-व्यवस्था प्रमुख मनोज शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हनुमान प्रसाद अग्रवाल, अधिवेशन व्यवस्था प्रमुख नरेश पालीवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवशंकर शर्मा, राजेश गुर्जर, उमा भारती, राजकुमार बिवाल, सुरज वाहन सिंह, निर्मल शर्मा, हर्षित तिवारी, विजेंद्र महाव, एडवोकेट देवानंद केमला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पदाधिकारियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
जयपुर में आयोजित होने वाला यह दो दिवसीय अधिवेशन देशभर में सहकारिता के नए अध्याय की शुरुआत करेगा।





