राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को एप्रोप्रिएशन बिल (राजस्थान वित्त एवं विनियोग विधेयक -2026) पर जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकारी पदों पर नई भर्तियों को लेकर बड़ा एलान किया। सीएम ने सरकारी विभागों में 1.25 लाख पदों पर नई भर्तियां करने की घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है। सीएम ने बताया कि प्रदेश के भीतर मौजूदा समय में 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। सीएम ने कहा कि ‘अब मैं 1.25 लाख पदों पर और भर्तियां करने की घोषणा करता हूं।’