इस हफ्ते साल की पहली मावठ

वहीं, दिनभर बादल छाए रहने के कारण सूरज की धूप में थोड़ी कमी रही. इसलिए दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई. विभाग के मुताबिक, 22 से 24 जनवरी के बीच प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश यानी मावठ की संभावना है. यह इस साल की पहली मावठ होगी.

इन संभागों में बारिश के आसार

जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्रों में 22 से 23 जनवरी को और जयपुर व भरतपुर संभाग में 23 से 24 जनवरी को बरसात की संभावना है. इस दौरान मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने का भी अलर्ट है. विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

राजधानी में मौसम का हाल

जयपुर में दिन में भी लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है. राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो दिनों में तापमान में खास परिवर्तन नहीं होगा. पिछले तीन दिन में जयपुर के न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, राजधानी में दिनभर बादल छाए रहे.