
राजस्थान में आज यानी 1 मई 2026 से जनगणना 2027 के पहले चरण ‘हाउस लिस्टिंग’ की शुरुआत हो गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने जयपुर में सबसे पहले अपना स्व-गणना (Self Enumeration) प्रपत्र भरकर इस राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया है.
सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं. उन्होंने कहा, ‘सटीक जानकारी ही सरकार की योजनाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुंचाने में मदद करेगी.’ सीएम ने खुद ऑनलाइन फॉर्म भरकर यह संदेश भी दिया कि तकनीक के माध्यम से समय की बचत की जा सकती है.
पहली बार घर बैठे खुद गणना करने की सुविधा
इस बार की जनगणना बेहद खास है क्योंकि पहली बार नागरिकों को वेब पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी खुद भरने का विकल्प दिया गया है. सभी नागरिक 1 मई से 15 मई के बीच http://se.census.gov.in पर जाकर अपनी डिटेल खुद भर सकते हैं. अगर आप खुद फॉर्म भरते हैं, तो जब कर्मचारी आपके घर आएंगे, तो आपको लंबी कागजी कार्यवाही नहीं करनी होगी, बस अपनी SE ID दिखानी होगी
राजस्थान में जनगणना शुरू, सीएम भजनलाल ने भरा पहला फॉर्म; जानें घर बैठे खुद गणना करने का तरीकाराजस्थान के विकास का नया डेटा 1 मई से जुटना शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अपना ‘स्व-गणना’ प्रपत्र भरकर इस महाभियान का आगाज कर दिया. आप खुद भी अपना फॉर्म भर सकते हैं. जानिए वो कौन से 33 सवाल हैं जिनके जवाब आपसे मांगे जाएंगे?
सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं. उन्होंने कहा, ‘सटीक जानकारी ही सरकार की योजनाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुंचाने में मदद करेगी.’ सीएम ने खुद ऑनलाइन फॉर्म भरकर यह संदेश भी दिया कि तकनीक के माध्यम से समय की बचत की जा सकती है





