जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के लिए एक विशेष कैरियर गाइडेंस एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने के साथ-साथ समाज को नशामुक्त बनाने की प्रेरणा देना रहा।

इस अवसर पर छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों, पत्रकारिता और जनसंचार के बदलते परिदृश्यों तथा रोजगार के नए अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को यह संदेश दिया गया कि नशा केवल व्यक्तिगत जीवन को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।

कार्यक्रम मे मनीष कुमार ने कहा
“युवा ही समाज की रीढ़ हैं। यदि उन्हें सही कैरियर परामर्श और नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिले, तो वे अपने सपनों को साकार करने के साथ-साथ समाज को नई दिशा देने में भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।”

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई।