मैं भुगत भोगी “सोशल मीडिया के कारण पैदा हुआ दर्द छलका. मदन राठौड़ ने बीजेपी सोशल मीडिया कार्यशाला में कह दी दिल की बात. गौरतलब है कि उनके साथ एक बार नहीं बल्कि दो तीन बार ऐसा हो चुका जब उनके कहे गए बोलों को सोशल मीडिया के कारण अलग तरह से प्रचारित किया गया हाल ही में क्रिकेट मैच की बात को लेकर उन पर पाकिस्तान समर्थक के आरोप लग गए. इसलिए मदन राठौड़ ने कहा सोशल मीडिया का सदुपयोग हो दुरपयोग नहीं. बीजेपी प्रदेश सोशल मीडिया कार्यशाला में एक मूल मंत्र दिया सिर्फ़ न्यूज नहीं नैरेटिव बदले.

सोशल मीडिया आज के युग की जरूरत है. लेकिन इसके दुरुपयोग भी अनेक है. अब सियासी दलों को इसकी चिंता सताने लगी है. कभी बीजेपी ने सोशल मीडिया के दम पर देश की राजनीतिक की तकदीर बदल थी अब बीजेपी खुद इसे लेकर सतर्क है और सोशल मीडिया कार्यशालाओं के जरिए अपने कार्यकर्ताओं को इसके सदुपयोग और दुरुपयोग के बारे में बताया जा रहा. एक होटल में बीजेपी राजस्थान ने सोशल मीडिया कार्यशाला आयोजित की बीजेपी सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने राज्य भर से कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी कुलजीत सिंह चहल, संगठन महामंत्री अजेय कुमार,सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक हिरेंद्र कौशिक समेत प्रमुख नेता मौजूद रहे. बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बताया जा रहा है कि 2029 के चुनावों के लिए हमे मतदाताओं के तेजी से बदलते स्वरूप के अनुसार अपने communication का तरीका बदलना होगा. इसके लिए New-Gen Content, ऑडियंस के बदलते व्यवहार और बड़े नेटवर्क के जरिए लोगों तक पहुंचने पर फोकस करना होगा. बीजेपी का मानना है कि 2014 और 2019 में इस्तेमाल किए गए communication के तरीके अब पहले जैसे प्रभावी नही हैं. 2020 में करीब 20 करोड़ भारतीय शॉर्ट वीडियो देखते थे. 2025 तक यह संख्या लगभग 3 गुना बढ़कर 58.8 करोड़ हो गई. यानी सिर्फ 5 साल में लोगों के जानकारी लेने का तरीका तेजी से बदला है. New-Gen Content, ऑडियंस के बदलते व्यवहार और नेटवर्क के 2014 और 2019 मे इस्तेमाल किए गए. 50 करोड़ भारतीय Instagram और YouTube पर हैं, और इनम सबस बड़ी संख्या 18 से 34 वर्ष के युवाओं की है.

— BJP प्रदेश सोशल मीडिया का नवाचार —
..प्रदेश में कौन-सा नैरेटिव बनाना है, यह पहले तय करे
..हर प्लेटफॉर्म और ऑडियंस के हिसाब से अलग कंटेंट तैयार करे
..परफॉर्मेंस को रीच, शेयर और impact के आधार पर विपक्ष के मुद्दे का इंतजार न करें
.. खुद मुद्दा तय करें, ताकि विपक्ष को उस पर प्रतिक्रिया देनी पड़े
..हर विधानसभा में 50 डिजिटल साथियों को ट्रेनिंग दी जाएगी
..सभी डिजिटल साथी संगठन के कार्यकर्ता ही होंगे
जो हमेशा पार्टी के साथ रहे प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम होगा

बीजेपी के कार्यशाला के मंच से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का सोशल मीडिया को लेकर दर्द छलक गया कुछ दिनों पहले उनके साथ हुए घटनाक्रम को लेकर उन्होंने कहा हमने सोशल मीडिया के उपयोग से सफलता प्राप्त की लेकिन आज इसका दुरूपयोग हो रहा. Fake narrative को पकड़ना होगा ऐसे लोगों को शामिल करना है जो ऐसे नैरेटिव को पकड़ सके. जिससे सही चीज समाज के सामने आ सके आज ये हम सबके सामने चुनौती मैं तो भुगत भोगी हूं ही आप में से कई ओर भी होंगे सोशल मीडिया आज चुनौतीपूर्ण है.