झालावाड़ में सांसद दुष्यंत सिंह ने आज अपने सांसद कार्यालय में आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक के संतुलित विकास पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने परमाणु ऊर्जा, पवन ऊर्जा जैसे उभरते क्षेत्रों के महत्व के साथ-साथ पूर्वोत्तर के बैंबू सेक्टर और भारतीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों की भी चर्चा की।

सांसद दुष्यंत सिंह ने कार्यक्रम के बाद कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचार ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करते हैं और हम सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया।