
जयपुर क्लब में रंगीला गरबा रास में उमड़ा जनसैलाब – लोगों ने किया गरबा-डांडिया
लाइव म्यूजिक, फूड स्टॉल्स और गेम्स के बीच देर रात तक झूमे शहरवासी, एंटरप्रेन्योर्स को मिला नेटवर्किंग का मौका
जयपुर, जयपुर क्लब में 15 अक्टूबर को लेट्स ग्रो टुगैदर 
एंटरप्रेन्योर्स क्लब की ओर से आयोजित ‘रंगीला गरबा रास’ में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। कार्यक्रम को लाफाल्मा क्लब, रोटरी क्लब और पिंक वुमनिया क्लब का सहयोग भी मिला। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की धुनों पर जमकर नृत्य किया। लाइव म्यूजिक, फूड स्टॉल्स और विभिन्न गेम्स ने आयोजन को खास बनाया। आयोजक डॉ. मेघा शर्मा और डॉ. दीप्ति सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी मेयर सरोज कंवर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद कुमार बत्रा शामिल हुए। पं. सुरेश मिश्रा, नीलम मिश्रा, योगेश मिश्रा, आकृति शर्मा, डॉ. श्वेता कसाना, प्रीति सिंह, कृष्णा शर्मा, कनु मेहता, अंकिता जैन एंकर प्रीति सक्सेना, रानू नथानी, ज्योति शर्मा, अस्मा खान, श्रीवास्तव, प्रीति सचदेवा, डॉ. अपर्णा शर्मा, नेहा जैन, मीनू गुप्ता, योगिता इसरानी, शुभम गौतम और गोविंद शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और नवरात्रि की परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ लोगों को मनोरंजन और आपसी मेल-मिलाप का अवसर देना था। आयोजन में परिवारों, युवाओं और एंटरप्रेन्योर्स ने उत्साह के साथ भाग लिया। संगीत की धुनों पर थिरकते लोगों के बीच उत्सव का माहौल बना रहा। ‘कलर, कल्चर और कनेक्शन’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ नेटवर्किंग पर भी जोर दिया गया। एंटरप्रेन्योर्स को नए लोगों से जुड़ने और अपने संपर्कों का विस्तार करने का अवसर मिला। गरबा-डांडिया के साथ फूड स्टॉल्स और गेम्स आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम ने शहरवासियों को एक मंच पर लाकर संस्कृति, उत्सव और आपसी जुड़ाव का संदेश दिया।





