
जयपुर .के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित जाट महोत्सव के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली कुमेश चौधरी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति उनके समर्पण, सेवा भावना और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
कुमेश चौधरी लंबे समय से चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं। उनके इस निरंतर योगदान को देखते हुए महोत्सव में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने कुमेश चौधरी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं।

