
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बयान से राजस्थान की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है. राजे ने बीजेपी के दिग्गज नेता रहे पूर्व मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट के अजमेर के सिरोंज गांव में उनके मूर्ति अनावरण समारोह में कई ऐसे सियासी तीर चलाए जो बीजेपी में चर्चा का विषय बन गए. राजे ने कहा कि ‘मौसम और इंसान कब बदल जाए कोई भरोसा नहीं. आजकल राजनीति में लोग नई दुनिया बसा लेते हैं. एक चेहरे पे कई चेहरे लगा लेते हैं. लेकिन प्रो.सांवरलाल जाट ऐसे नहीं थे. वे मरते दम तक मेरे साथ थे.’ समारोह में राजे ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत समेत राजनीति में इंसान कब बदल जाए कोई भरोसा नहीं… पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने की भावुक पोस्टकई नेताओं के नाम गिनाते हुए कहा कि उनके नहीं रह!
राजे ने इससे पिछले दिनों आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर आगरा में आयोजित समारोह में भी मंच से अपने विरोधियों को जमकर घेरा था. उसके बाद अब रविवार को सिरोंज गांव में आयोजित समारोह में एक बाद एक कई हमले बोले. राजे ने कहा कि भैरों सिंह शेखावत, प्रो. सांवरलाल जाट और डॉ. दिगंबर सिंह के नहीं रहने से बहुत नुकसान हुआ है. वे मेरी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे. सांवरलाल जाट जैसे अंदर से थे वैसे ही बाहर थे.
सांवरलाल भी भैरों सिंह शेखावत की स्कूल के छात्र थे
उन्होंने प्रो. सांवरलाल को किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि वो भी मेरी तरह राजनीति में पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरों सिंह शेखावत की स्कूल के छात्र थे. उनकी अजमेर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं थी, लेकिन अनुशासित होने के कारण लड़े और जीते. राजे ने कहा कि हमने 2018 में जब किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्जा माफ किया तब सांवर लाल जाट होते तो बहुत खुश होते. राजे ने कहा कि अजमेर में बीसलपुर का पानी उन्होंने ही पहुंचाया था. उनकी इच्छा थी कि चम्बल बेसिन का पानी बीसलपुर बांध में आए.
ERCP से सांवरलाल जाट का सपना पूरा हुआ है
राजे ने कहा कि हमने 2018 में ERCP शुरू की थी. इससे सांवरलाल का सपना पूरा होगा. उनके निधन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा और राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया था. राजे ने कहा कि सांवरलाल जाट के बेटे नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा उनकी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं. समारोह में हजारों की संख्या में जिलेभर से लोगों की भीड़ उमड़ी. समारोह को केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा और किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने भी संबोधित किया।





