भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा  के युवा संवाद यात्रा” के दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजस्थान के युवा नेता रोहित गौत्तम के नेतृत्व मे आगरा रोड़ खानिया पर भव्य स्वागत किया गया l

 

फूल-मालाओं और नारों से गूंजा क्षेत्र

 

दौरे पर पहुंचे अतिथियों का स्वागत करने के लिए रोहित गौतम ने अपने समर्थकों के साथ मोर्चा संभाला। जैसे ही काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, ढोल-नगाड़ों और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। रोहित गौतम ने शंकर गोरा को विशाल माला पहना कर प्रतिक स्वरुप फरसा भेंट किया l

युवा शक्ति का दिखा दम

 

इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रोहित गौतम ने कहा:

“युवा मोर्चा भाजपा की वो रीढ़ है जो राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। आज युवाओं का यह जोश सिद्ध करता है कि आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूती के साथ उभरेगा। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जी के विजन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

 

स्वागत कार्यकम मे रामफूल मीणा, रोशन शर्मा, जीतेन्द्र मीणा, उत्तम सिंह, हिमांशु शर्मा, राकेश शर्मा, कमलेश शर्मा,हिम्मत सिंह, बबलू करोली ( अशोक मीणा )सहित भारी संख्या मे युवा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे l