
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में यूएसए के खिलाफ नाबाद 84 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। हेड कोच गौतम गंभीर सूर्यकुमार यादव की पारी देखकर बेहद खुश नजर आए और इसे ‘मास्टरक्लास’ की संज्ञा देते हुए दबाव में खेली गई बेस्ट टी20 पारियों में से एक बताया।
सूर्या की पारी को बताया मास्टरक्लास
बीसीसीआई टीवी से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, “शुरुआत में यह एक अच्छा परिणाम था। सूर्या की पारी मास्टरक्लास थी। यह दबाव में खेली गई सबसे अच्छी अंतरराष्ट्रीय टी20 पारियों में से एक थी।





