
भवानीमंडी में गांधीधाम–हावड़ा एक्सप्रेस का पहला ठहराव, सांसद दुष्यंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर गांधीधाम–हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस के प्रथम ठहराव के ऐतिहासिक अवसर पर सांसद दुष्यंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने चालक दल का आत्मीय स्वागत भी किया। स्टेशन परिसर में इस मौके पर उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि यह नई रेल सेवा क्षेत्रवासियों के लिए सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी लेकर आई है, जिससे व्यापार, पर्यटन और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
सांसद ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार रेलवे सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से आमजन को राहत देने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर रेलवे अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनकर खुशी जाहिर की।





