जयपुर, – कर्मचारी नेता श्री विवेक चौधरी एवं अन्य समाजसेवियों द्वारा आज अमर जवान ज्योति पर झालावाड़ जिले के पिंपलोदी स्थित राजकीय विद्यालय में हुई दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी में जान गंवाने वाले मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सभी ने मोमबत्तियाँ जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की।

 

श्रद्धांजलि सभा में श्री विवेक चौधरी ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवारों एवं घायलों को समुचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए एवं भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रभावी एवं सख्त कदम उठाए जाएँ।

 

इस मौके पर श्री सुशील वर्मा, श्री गजेंद्र काला, श्री कुलदीप राठौड़, श्री राकेश तिवाड़ी, श्री पवन आर्य सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।