news of rajasthan
जिराफ और जेब्रा
news of rajasthan
जिराफ और जेब्रा

नेचर और एनीमल लवर्स के लिए जल्दी ही जयपुर शहर एक अच्छी खबर लेकर आने वाला है। अब शहर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में जेब्रा और जिराफ जैसे जानवरों का दीदार किया जा सकेगा। जी हां, यह सच है। अगर आपका दिमाग यह सोच रहा है कि यह दोनों ही ब्रीड भारत सहित एशियाभर में मौजूद नहीं तो आपका सोचना सही है। इसके लिए जयपुर जू प्रशासन की ओर से अरब देशों व कीनिया से लगातार संपर्क किया जा रहा है। वन्य जीव जयपुर जू के संरक्षक ने भी इस बात की पुष्टि की है।

जिराफ व जेब्रा दोनों ही देश में नहीं पाए जाते

प्रशासन की मानें तो विदेश से जवाब आना बाकी है। जैसे ही जवाब आएगा जिराफ और जेब्रा लाने के लिए टीम तैयार कर आगे की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। वैसे अभी इन एनिमल्स के बारे में आमतौर पर बुक्स में पढ़ा जाता रहा है कि जेब्रा व जिराफ भारत की धरती और यहां के किसी जू में नहीं है। अगर ऐसा होता है तो न केवल इतिहास और भूगोल बदल जाएगा, साथ ही जयपुर का जू देश का नंबर वन जू होगा जिसमें यह विदेशी ब्रीड भी देखने को मिलेगी।

कई विदेशी एनिमल के लिए मशहूर है जयपुर जू

इसके पहले जयपुर के बायोलॉजिकल पार्क में वाइट टाइगर का जोड़ा, एशियाटिक लॉयन और उसके कब्स के साथ गोल्डन टाइगर आदि कई तरह के जानवर यहां देश-दुनिया के टूरिस्ट को लुभा रहे हैं। आमतौर पर नस्ल भारत में उपलब्ध भी नहीं है। पिछले दिनों शुतुरमुर्ग भी जयपुर लाया जा चुका है। इसके जल्दी यहां आने वाले जिराफ और जेब्रा के साथ पार्क में रखा जाएगा। हिप्पो को भी यहां लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इनका कहना है …

वन्य जीव जयपुर उपवन के संरक्षक सुदर्शन शर्मा ने बताया है कि कीनिया और अरब कंट्री को ई-मेल किए गए हैं जिनका जवाब आना बाकी है। जवाब के पॉजिटिव आने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद जयपुर में पहली बार जिराफ और जेब्रा नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में देखने को मिलेंगे। अभी तक ये दोनों एनीमल इंडिया में नहीं पाए जाते हैं।

read more: न्याय आपके द्वार के पहले दिन डेढ़ हजार से ज्यादा प्रकरणों का निस्तारण