news of rajasthan
पुष्कर की प्रसिद्ध कपड़ा फाड़ होली का एक दृश्य
news of rajasthan
पुष्कर की प्रसिद्ध कपड़ा फाड़ होली का एक दृश्य

विश्वभर में एक अलग पहचान बना चुकी कपड़ा फाड़ होली राजस्थानियों के लिए ही नहीं बल्कि विदेशियों के बीच भी पूरे जोश-खरोश के साथ अपना खास स्थान रखती है। इस कपड़ा फाड़ होली का गढ़ है धार्मिक नगरी पुष्कर (अजमेर)। पुष्कर के वराह घाट और ब्रह्म चौक में कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है। इस बार 2 मार्च यानि आज पूरे दिन इन दोनों ही स्थानों पर जमकर धमाल मचने वाला है। जैसाकि नाम से ही लगता है, यहां होली खेलते हुए एक-दूसरे के कपड़े फाड़े जाते हैं। लेकिन लेकिन लेकिन …. कपड़े केवल पुरूषों के फटते हैं और फाड़ती भी महिलाएं हैं लेकिन महिलाओं के साथ कई भी प्रकार की छेड़छाड़ और छूने पर सख्त मनाही है। इसके लिए चारों ओर पुलिस प्रशासन का कड़ा इंतजाम किया गया है। अगर आप भी होली में धमाल मचाने के शौकीन हैं तो पुष्कर की यह कपड़ा फाड़ होली आपका इंतजार कर रही है।

कैसे खेली जाती है कपड़ा फाड़ होली

पुष्कर में हर साल वराह घाट और ब्रह्म चौक में कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है। आयोजन की मस्ती और उमंग से सरोबार महिलाएं पुरूषों और होली में शामिल हुए पर्यटकों के कपड़े फाड़ देती हैं।

news of rajasthan
होली के रंग में उल्लास के भरे हुए युवा

जमीन से 15-20 फीट की उंचाई पर एक रस्सी बांधी जाती है। फटे हुए कपड़ों को महिलाएं फेंकते हुए रस्सी पर लटकाती हैं। अगर फटा कपड़ा वहां अटक गया तो तालियां बजती हैं और नहीं अटका तो गालियां। फटे कपड़ों में ही होली का यह आयोजन दिनभर चलता है। लेकिन अभद्रता जैसा माहौल यहां मना है। आयोजन के दौरान राजस्थानी और बॉलीवुड गानों पर लोग झूमते रहते हैं।

विदेशों में भी पॉपुलर है कपड़ा फाड़ होली

पुष्कर में पहले केवल गुलाल वाली होली खेली जाती थी। बाद में कपड़ा फाड़ होली ने इसकी जगह ले ली और विश्वभर में यह पॉपुलर हो गई। अब विदेशों से भी यहां विदेशी पर्यटक होली खेलने पुष्कर आते हैं। इजराइल में भी कपड़ा फाड़ होली काफी फेमस है। इजराइली पर्यटक की खासी भीड़ यहां देखी जा सकती है।

पुष्कर में पर्यटकों की खासी भरमार

पुष्कर की कपड़ा फाड़ होली में भाग लेने के लिए विदेशी पर्यटकों की भारी संख्या पहले से ही यहां विराजमान है। आसपास के सभी प्राइवेट होटल 10 दिन पहले ही बुक हो चुके हैं। एक हजार रूपए प्रतिदिन में मिलने वाले होटल
रूम तीन से चार हजार रूपए तक में मिल रहे हैं। लेकिन कपड़ा फाड़ होली के उत्साह में देशी-विदेशी पर्यटक इससे भी कहीं ज्यादा चुकाने को तैयार हैं।

read more: प्रदेशभर में खासा पसंदीदा है जयपुर का गुलाल गोटा