news of rajasthan
महिला उत्थान समिति नगर निगम की बैठक।

महिला उत्थान समिति नगर निगम द्वारा 10 अगस्त को नारी शक्ति सम्मान समारोह मनाया जाएगा। यह आयोजन मसाला चौक में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। नारी शक्ति सम्मान समारोह में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 101 महिलाओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं से 09 अगस्त, 2018 (गुरूवार) सांय 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। कला एवं संस्कृति में विशेष योगदान (राजस्थान कला संस्कृति) हो, राजनिति, साहित्य, खेल, समाज सेवा तथा महिला सशक्ति करण, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासनिक सेवा एवं राष्ट्रीय स्तर व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित महिलाऎं अपना आवेदन मेल आई firedeptjaipur@gmail.com पर कर सकती है।

news of rajasthan
महिला उत्थान समिति नगर निगम की बैठक।

इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष कुसुम यादव ने बताया कि नारी शक्ति सम्मान समारोह के दौरान मेहन्दी प्रतियोगिता, साफा बधाई प्रतियोगिता एवं लहरिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। म्यूजिक एव इवेन्ट कार्यक्रम के अन्तर्गत वीणा कला अकादमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमें 100 से अधिक महिलाएं नृत्य एवं गीत नृत्य प्रस्तुत करेगी। शहर में 2 हजार महिलाओं को साड़ियों का वितरण भी किया जाएगा।

महिला उत्थान समिति अध्यक्ष कुसुम यादव की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर उपायुक्त फायर शिप्रा शर्मा, सचिव आर.के.मेहता, राजस्व अधिकारी मुख्यालय सुरेश चौहान, कनिष्ठ अभियन्ता मुख्यालय सत्यनारायण वर्मा आदि उपस्थित थे।

Read more: शोक के चलते पुष्प मालाएं नहीं ले पाई लेकिन सहृदय अभिवादन स्वीकारा…