news of rajasthan
स्मारिका का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री।
news of rajasthan
सखी महिला समूह की महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि महिलाएं ही महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। आज महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर न केवल स्वावलंबन की राह पर चल पड़ी हैं बल्कि परिवार एवं समाज को भी नई दिशा दिखा रही हैं। महिला सशक्तीकरण की दिशा में टोंक की महिलाओं ने जो आगे बढ़कर काम किया है, उससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री राजे शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के नेतृत्व में उनसे मिलने आईं टोंक के वसुन्धरा सखी महिला समूह की सैकड़ों महिलाओं को संबोधित कर रही थीं। इस महिला समूह की अगुवाई टोंक नगर परिषद् की सभापति लक्ष्मी जैन कर रही थीं। इस अवसर पर देवली नगरपालिका की चैयरमेन रेखा जैन भी मौजूद रहीं।

सोशल मीडिया के जरिए सरकारी योजनाओं का प्रचार कर रहा है ग्रुप

नारी सशक्तीकरण की मुहिम में जुटीं इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को बताया कि इस समूह से टोंक नगर परिषद् के सभी वार्डों की करीब दो हजार महिलाएं टैक्नोलॉजी के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। ये महिलाएं न केवल वहां सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं, बल्कि अपने-अपने वार्डों से जुुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी तत्पर रहती हैं। यह समूह सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाएं भी अन्य महिलाओं तक पहुंचा रहा है।

सखी महिला समूह द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन

news of rajasthan
स्मारिका का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे इन महिलाओं के कार्यों से इतना प्रभावित हुईं कि वह उनके बीच जाकर बैठ गईं और उनके साथ फोटो खिंचवाए। मुख्यमंत्री ने वसुन्धरा सखी महिला समूह द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने इसके लिए नगर परिषद् सभापति को बधाई दी। इस मौके पर टोंक नगरपरिषद् के उपसभापति अजय सैनी, अन्य पार्षद, दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

read more: करणी माता मेला-चूहों का मंदिर नाम से मशहूर अलौकिक है यह स्थान