news of rajasthan
Vishnoi community delegation expressed gratitude to CM Raje.

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद पर जसवंत सिंह विश्नोई की नियुक्ति से विभिन्न जिलों में खादी के काम को तेजी से गति मिलेगी और इसका बड़ा फायदा गरीब बुनकरों एवं खादी ग्रामोद्योग से जुड़े अन्य लोगों को मिलेगा। सीएम राजे ने 8, सिविल लाइंस स्थित आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विश्नोई समाज के लोगों को संबोधित करते हुए यह बात क​ही। राज्यभर से सैंकड़ों की संख्या में आए विश्नोई समाज के लोगों ने जसवंत सिंह विश्नोई को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष बनाने के लिए मुख्यमंत्री राजे का आभार व्यक्त किया।

news of rajasthan
Image: 8, सिविल लाइंस पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विश्नोई समाज के लोगों को संबोधित करती हुई सीएम राजे.

खादी के माध्यम से लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया जा सकता है: मुख्यमंत्री

इस अवसर पर सीएम राजे ने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग हमेशा से उनका पसंदीदा क्षेत्र रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने इसे बखूबी संभाला था। उन्होंने कहा कि खादी के माध्यम से लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई खादी-ग्रामोद्योग से जुड़े लोगों के हित में कदम उठाएंगे।

Read More: पाक से आए हिंदू परिवारों को 50% तक की छूट पर प्लॉट देगी राजस्थान सरकार

इस अवसर पर उपस्थित जाम्भा, फलौदी के महंत भगवान दास महाराज एवं रूडकली मंदिर, लूणी के महंत शिवदास महाराज से सीएम राजे ने आशीर्वाद भी लिया। इन दोनों संतों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।