news of rajasthan

news of rajasthan

राजस्थान के विधानसभा चुनाव की तिथि करीब आ चुकी है। ऐसे में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे भी चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। राजे एक दिन में 4-4 जिले की 7-7 विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशी का उत्साह बढ़ाने और जनता से विजयी सरकार बनाने की अपील कर रही हैं। आज सीएम राजे प्रदेश के 3 जिलों के 6 शहरों में पहुंचेंगी और आम सभा को संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री राजे सोमवार को नपासर (बीकानेर) से अपने सफर की शुरुआत कर चुकी हैं। कल मुख्यमंत्री अलवर, सिधमुख-राजगढ़ (चूरू), चूड़ेला-मलसीसर (झुंझुनूं) विधानसभा और आखिर में गुढ़ागौड़जी-उदयपुरवाटी (झुंझुनूं) विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची। यहां उन्होंने आम सभाएं की और स्थानीय जनता से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सभी सभाओं में भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही।


– आज सुबह 11:00 बजे उन्होंने आज अपनी पहली आमसभा नपासर (बीकानेर) से की। राजे यहां लुणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुमित गोदारा का समर्थन करने पहुंची थी।

– इसके बाद मुख्यमंत्री राजे की अगली आमसभा छतरगढ़-खाजूवाला विधानसभा (बीकानेर) में दोपहर 12:20 बजे होनी है।

– दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का रावला (श्रीगंगानगर) पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम है।

– उसके बाद अगला सफर टिब्बी (हनुमानगढ़) के लिए होगा। मुख्यमंत्री राजे यहां दोपहर 3:20 बजे पहुंचेंगी।

– शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री राजे पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र (हनुमानगढ़) पहुंचेंगी और भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र मोची के लिए वोट अपील करेंगी।

– सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र (श्रीगंगानगर) आज का अंतिम पड़ाव होगा। मुख्यमंत्री राजे यहां शाम 6:15 बजे पहुंचेंगी और भाजपा उम्मीदवार रामप्रताप कासनिया के लिए चुनाव प्रचार और आम सभा को संबोधित करेंगी।

Read more: जयपुर में 19 विधानसभा सीटों पर दंगल करेंगे 347 उम्मीदवार, 15 सालों में सबसे अधिक