news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2018 में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन एवं सुशासन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व और राज्य सरकार के विकास पर अपनी मुहर लगा दी है। अब 11 दिसम्बर को नतीजे सबके सामने होंगे। यह कहना है मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का। उन्होंने अपने विचार झालावाड़ की झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में मतदान के ठीक बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उनके सामने रखे।

उन्होंने पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व और प्रदेश के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की कड़ी मेहनत के चलते हम फिर से भारी अंतर से विजयी होकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेशभर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न होने पर प्रदेशवासियों को धन्यवाद एवं बधाई भी दी।

7 दिसम्बर को प्रदेश में 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। इस चुनाव में 3 करोड़ से अधिक जनता से भाग लिया। मतदान का प्रतिशत 74.08 फीसदी रहा है।

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने वोट डालकर प्रदेश में विकास का चुनाव किया है। मतदान का भारी प्रतिशत यह स्पष्ट करता है कि राजस्थान में भाजपा बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से संभव हो सका है कि हम एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब होंगे। आज वोट के माध्यम से जनता ने जो विश्वास और समर्थन भाजपा को दिया है। आने वाले समय में हमारी सरकार उसे बनाए रखेगी और राज्य में ‘सबका साथ-सबका विकास’ के भाव एक समर्पित शासन देगी।

बता दें, 7 दिसम्बर को प्रदेश में 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। इस चुनाव में 3 करोड़ से अधिक जनता से भाग लिया। मतदान का प्रतिशत 74.08 फीसदी रहा है। विधानसभा की कुल 200 सीटों पर 2274 उम्मदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है। भाजपा-कांग्रेस के साथ तीसरे मोर्चे ने चुनावों को त्रिकोणीय बना दिया है।

Read more: किस जिले में हुआ कितना मतदान, देखिए फाइनल आंकड़े