news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए राजस्थान की भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग का कल्याण किया। विश्वस्त हूं कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहजी के मार्गदर्शन में राजस्थान के साथ देश में भी भाजपा का परचम लहराएगा। यह कहना है प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का। अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उन्होंने यह जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों की मांगों को अनदेखा किया, जबकि प्रदेश सरकार ने राजस्थान के किसानों का 50 हजार रु तक का कर्ज माफ किया। मुफ्त बिजली दी तथा दुर्घटना बीमा राशि 50 हजार से बढ़ाकर 10 लाख करने सहित कई निर्णय लिए हैं, जो हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Read more: ‘भाजपा के चाणक्य’ अमित शाह को जन्मदिवस की बधाई

कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा, ‘पिछले 5 वर्षों में भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में विकास की जो गंगा बही है, उससे देश में राजस्थान का यश बढ़ा है। प्रदेशवासियों के लिए अत्यन्त गर्व का विषय है कि इन योजनाओं को अन्य राज्यों ने भी विकास मॉडल के रूप में स्वीकारा है। जनता में झूठ और भ्रम फैलाकर कांग्रेस पहले हुकूमत पाने में कामयाब हो जाती थी,लेकिन अब जनता समझ गई है कि भाजपा काम में स्मार्ट है और कांग्रेस सिर्फ बातों में। मैं विश्वस्त हूँ आगामी चुनावों में जनता इन्हें फिर सबक सिखाएगी और भाजपा राजस्थान में भारी मतों से विजयी होगी।’

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय बीमारू प्रदेश की श्रेणी में शामिल राजस्थान के विकास की गाड़ी पटरी पर लौटी है। आगामी चुनावों में जनता व कार्यकर्ता मिलकर विकास की तेज दौड़ती हुई इस गाड़ी को पटरी पर से नहीं उतारेंगे तथा नए, समृद्ध व उन्नत राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनेंगे।

Read more: भाजपा ने कम से कम राहुल गांधी को मंदिरों में जाना तो सीखा दिया…