news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

भाजपा की सबसे बड़ी ताकत और नींव हमारे करोड़ों समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो विकासकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं का अनुशासन, निष्ठा व आपसी प्रेम ही भाजपा की असली पूंजी है और यही हमें दूसरी पार्टियों से अलग करता है। यह कहना है राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का। उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास व अथक कार्यों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में हर कार्यकर्ता ‘अजेय भारत-अटल भाजपा’ के मंत्र के साथ विजय पताका फहराने के लिए तैयार है। राजस्थान में भाजपा इतिहास लिखेगी और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि प्रदेश तरक्की के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। भाजपा ने 15 लाख नौकरियों का वादा किया था, जबकि 44 लाख से अधिक लोगों को नौकरियां दीं। ग्रामीण गौरव पथ ने राजस्थान का सर्वांगीण विकास किया है। 10 हजार से अधिक ग्रामीण गौरव पथ का निर्माण किया गया जो सभी के उपयोग आ रहे हैं। सभी जिला मुख्यालयों व 12 उपज मंडियों को नेशनल हाईवे से जोड़कर कीर्तिमान रचा है।


प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन में संचालित की जा रही प्रसूति सहायता योजना के अन्तर्गत श्रमिक गर्भवती महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान किया जा रहा है। हमारी हितकारी नीतियों की बदौलत ही राजस्थान आज विकास के शिखर पर है।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान और आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में कहा है कि भाजपा की विचारधारा एवं सुशासन का ही परिणाम है कि हम जनता की आकांक्षाओं और विकास की कसौटी पर खरे उतरे हैं। पूरे राजस्थान में केवल भाजपा के पक्ष में माहौल है। एक बार पुनः यहां सुशासन का कमल खिला रहेगा। बीजेपी के जनसंपर्क अभियान ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ के तहत उन्होंने यह कथन कहे। आगे उन्होंने कहा कि पार्टी का एकमात्र उद्देश्य जनता से जुड़कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करना है।

Read more: राजस्थान में माहौल भाजपा के पक्ष में, फिर सुशासन का कमल खिलेगा-राजे