news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

भाजपा का चुनावी प्रचार अभियान पूरी तरह से गति पकड़ चुका है। मोदी, योगी, शाह, राजनाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजस्थान की मरुभूमि को अपना रणक्षेत्र बना लिया है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे भी कहीं से पीछे नहीं है। राजे एक दिन में 5 से 6 जनसभाएं कर बीजेपी प्रत्याशियों को वोट देने की अपील कर रही हैं। आज का प्रस्तावित दौरे अजमेर, राजसमंद और उदयपुर जिले में होनी है। तीन जिलों में कुल 4 जनसभाएं और अंतिम पड़ाव में रोड शो प्रस्तावित है।


– मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का चुनावी सफर आज सुबह 10:45 बजे से शुरु होगा। राजे की पहली आमसभा पीसांगन (अजमेर) में प्रस्तावित है। यहां मुख्यमंत्री राजे भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने और आमजन को संबोधित करेंगी।

– इसके बाद मुख्यमंत्री राजे सुबह 11:55 बजे ब्यावर (अजमेर) पहुंचेंगी। यहां भाजपा प्रत्याशी शंकर सिंह रावत के समर्थन में प्रचार करेंगी और आमसभा को संबोधित करेंगी।

– मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का अगला पड़ाव भीम (राजसमंद) में होगा। राजे यहां दोपहर 1:15 बजे पहुंचेंगी। यहां भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह रावत मैदान में है। राजे यहां जनसभा को संबोधित करेंगी।

– उसके बाद मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे देवला (उदयपुर) के लिए रवाना होंगी। दोपहर 2:55 बजे सभास्थल पर पहुंचेंगी और जनसभा को संबोधित करने के साथ बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट अपील करेंगी।

– आज का अंतिम पड़ाव उदयपुर में ही होगा। मुख्यमंत्री राजे आज शाम 4:10 बजे उदयपुर शहर पहुंचेंगी। यहां एक रोड शो प्रस्तावित है। उदयपुर ग्रामीण से फूलसिंह मीणा और शहर से गुलाबचन्द्र कटारिया भाजपा प्रत्याशी है।

Read more: मैं महारानी नहीं सेवादारनी, लोकतंत्र में जनता ही राजा-रानी-मुख्यमंत्री राजे