news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित अन्य भाजपा नेता।
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित अन्य भाजपा नेता।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बातों से नहीं बल्कि काम की बदौलत फिर से सत्ता में वापसी करेगी। जनता व कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से राजस्थान में एक बार पुनः सुशासन का कमल खिलना सुनिश्चित है। उन्होंने जयपुर में प्रचार वाहनों को रवाना करते हुए वहां उपस्थिति कार्यकर्ताओं व समर्थकों से यह बात कही। इससे पहले मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भाजपा की विकासकारी योजनाओं व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शहर में प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें, इस समय मुख्यमंत्री राजे चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी परम्परागत सीट झालरापाटन (झालावाड़) से पर्चा भरा है। उनके नेतृत्व में पार्टी के सभी उतारे गए प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ सांसद दुष्यंत सिंह और बहू निहारिका सिंह गुर्जर के साथ कई भाजपाई नेता भी मौजूद रहे।

Read more: राजस्थान विधानसभा चुनाव-जानिए जिलेवार सीटों की स्थिति और नामांकन


इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने विचार सांझा करते हुए कहा, ‘नामांकन के दौरान मुझे आशीर्वाद देने बड़ी संख्या में पधारे कार्यकर्ताओं व जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। लोगों का प्यार दर्शाता है कि हम उनकी आकांक्षाओं और विकास की कसौटी पर खरे उतरे हैं। प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और सुशासन का कमल खिला रहेगा।’ झालरापाटन सीट से राजे के सामने कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह मैदान में हैं। इस सियासी सीट पर राजपूत वोटरों को लुभाने के लिए कांग्रेस ने यह फैसला लिया है क्योंकि झालरापाटन में राजपूत अधिकाधिक संख्या में निवास करते हैं।

आज नामांकन की और 22 नवम्बर को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। चुनाव 7 दिसम्बर को होंगे। मतगणना 11 दिसम्बर को होगी और इसी दिन चुनावों के परिणाम की भी घोषणा की जाएगी।

Read more: कांग्रेसी नेता प्रदेश की महिला सुरक्षा के लिए कभी गंभीर नहीं हुए